सी-डैक मुम्बई में आपका स्वागत है


सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च ऍण्ड सेंटर फॉर इलेक्ट्रानिक्स डिज़ाइन, भारत (ई आर ऍण्ड डी सी आइ), नैशनल सेंटर फॉर सॉफ्टवेयर टेक्नोलोजी (एन सी एस टी) और सेंटर फॉर इलेक्ट्रानिक्स डिज़ाइन और प्रौद्योगिकी, भारत (सी ई डी टी इ), मोहाली को सी-डैक के साथ विलय कर दिया। सी-डैक में सोसाइटियों का विलय दिनांक 16 दिसंबर, 2002 से प्रभावी हुआ।

प्रगत संगणन विकास केंद्र (जो पहले राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी केंद्र के नाम से जाना जाता था) सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की वैज्ञानिक सोसाइटी है। यह सोसाइटी सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास का कार्य करती है। इसका उद्देश्य आर ऍण्ड डी सोसाइटियों के लिए प्रगत सूचना प्रौद्योगिकी, उच्च स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण पर बिंदु (फोकस) उत्पन करना है।

more_about-us
हमारे उद्देश्य :
  • सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी में भारत की प्रमुख भूमिका के लिए वचनबध्द।
  • प्रयोगात्मक प्रभाव के साथ अनुसंधान और विकास(आर ऍण्ड डी) का कार्य करना।
  • आइ टी उद्योग को सहायता प्रदान करना।
  • भारत में आइ टी उद्योग के लिए व्यवसायकों का उच्च स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान।

अनुसंधान परियोजनाएं

N@G

एन @ जी (नेटवर्क ऐट गार्ड)


दुरूपयोग और विषमता दोनों की खोज के क्षमता सहित हाइब्रिड इन्ट्रुजन डिटेक्शन सिस्टम

indix

इंडिक्स


भारतीय लिपियों के लिए पाठ के संचालन में सॉफ्टवेयर आरकिटेक्चर के विभिन्न तहों पर न्यूनतम और तर्कसंगत आवश्यक परिवर्तन की पहचान करना और इन परिवर्तनों को उन सॉफ्टवेयर आरकिटेक्चर जी एन यू / लिनक्स के तहों में जड़ना जो अधिक उपयोग में आते हैं।

अधिक परियोजनाएं... more


समाचार और घटनाएं

nsdg

एन एस डी जी परियोजना 14 अगस्त, 2008 को प्रारंभ


एन एस डी जी परियोजना गुरूवार, 14 अगस्त, 2008 को शुरू हो गई। यह ‘गो लाइव’ समारोह इलेक्ट्रीक निकेतन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली के ई गवर्नन्स हॉल में हुआ। उद्घाटन श्री जयइंदर सिंह, आइ ए एस, सचिव, भारत सरकार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इसी दिन किया गया। इस समारोह में अपर सचिव (ई गवर्नन्स), सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, महा निदेशक सी–डैक, महा निदेशक एन आइ सी, महा निदेशक एस टी क्यू सी तथा सहयोगी संस्थाओं के अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों / कार्यपालकों की उपस्थिति में हुआ। सी-डैक मुम्बई का दल जो इस परियोजना के लिए उत्तरदायी है उसका नेतृत्व श्री ज़िया साकिब, कार्यकारी निदेशक, सी–डैक मुम्बई ने किया। अधिक.. . more

अधिक समाचार.... more